biodatamaker
✕

समन्वित प्रयासों से Corona virus से लड़ती पुणे की जनता वसाहट बस्ती

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (12:45 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके भले ही कोविड-19 हॉटस्पॉट में तब्दील हो गए हैं लेकिन 'जनता वसाहट' बस्ती अपने निवासियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वित प्रयासों से वायरस से लड़ रही है। सिंघड़ रोड के पास स्थित जनता वसाहट 2 से 3 किलोमीटर में फैली हुई है और इसकी कुल आबादी 60,000 है। अब तक इस इलाके से कोविड-19 के कुल 2 मामले सामने आए हैं और पुणे महानगरपालिका इसको बढ़ने नहीं देना चाहती है।
ALSO READ: Ground report : महाराष्ट्र के पुणे में सख्ती के साथ रियायत भी
पुणे नगरपालिका आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने वायरस को फैलने से रोकने का श्रेय नगर निकाय द्वारा उठाए गए कदमों और बस्ती की भौगोलिक स्थिति को दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पार्वती नाम की पहाड़ी के बीच और सिंघड़ रोड के करीब जलाशय के पास स्थित जनता वसाहट में केवल एक प्रवेश एवं निकास बिंदु है, जो इलाके में लोगों की आवाजाही को बाधित करता है।
 
उन्होंने बताया कि नगर निकाय के कई चिकित्सक सक्रिय हैं और वे कोविड-19 के हल्के से लक्षणों से ग्रस्त लोगों का पता लगाने के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। गायकवाड़ ने कहा कि इसलिए मामलों का जल्द पता लगना इस इलाके में मिली सफलता को हासिल करने में अहम रहा।
ALSO READ: कोविड-19 : ICMR ने पुणे के अस्पताल को दी प्लाज़्मा पद्धति से इलाज की अनुमति
उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवियों, पार्षदों और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने में पुलिस के समन्वित प्रयास भी सार्थक साबित हुए हैं। जब कोरोना वायरस के मामले पुणे में उभरने शुरू हुए थे, तब जनता वसाहट की स्थानीय पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी थी और जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया था।
 
इलाके के दत्ता वाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास घेवरे ने कहा कि इलाके के निवासियों द्वारा अपनाया गया अनुशासन और स्थानीय समूहों, पुलिस तथा निकाय के कर्मियों के बीच समन्वय ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।
 
इलाके के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक पखाले ने कहा कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण, मरीजों का पता लगाना, गंभीर बीमारियों से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी और मास्क एवं सैनिटाइजर के वितरण ने जनता वसाहट को वैश्विक महामारी से सुरक्षित रखा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख