biodatamaker

Covid 19 : पुणे महापौर ने आरोप लगाकर कहा, 400 मौतों का कोई हिसाब-किताब नहीं

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (11:47 IST)
पुणे। पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने आरोप लगाया है कि शहर में संदिग्ध रूप से कोविड-19 के कारण हुई कम से कम 400 मौत का कोई हिसाब-किताब नहीं है। मोहोल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को हुई बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया था, जब वे शहर में कोरोनावायरस स्थिति का जायजा लेने आए थे।
ALSO READ: भारत में मात्र 0.28 प्रतिशत Corona मरीज वेंटिलेटर पर, 1.61 प्रतिशत ICU में
महापौर ने शुक्रवार को कहा कि हर महीने ससून जनरल अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में कम से 400 से 500 संदिग्ध कोरोनावायरस मरीजों की मौत हो रही जिनका कोई हिसाब नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससून अस्पताल में रोजाना कोरोनावायरस के कम से कम 12 संदिग्ध मरीजों की मौत हो रही है। इसी तरह के मामले निजी अस्पतालों में भी सामने आ रहे हैं।
 
मोहोल ने दावा किया कि इन मौतों का कोई हिसाब नहीं रखा जा रहा, क्योंकि ये मरीज या तो अस्पताल में मृत अवस्था में लाए जाते हैं या वहां पहुंचने के तुरंत बाद उनकी मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के मुताबिक मृत व्यक्ति की कोई जांच नहीं की जाती। लेकिन जब डॉक्टर इन लोगों का एक्स-रे करते हैं तो उनमें कोविड-19 के लक्षण नजर आते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ यह मु्द्दा उठाए जाने के दौरान उन्होंने ऐसी मौतों को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की। मोहोल ने कहा कि मरीजों का जल्दी पता लगाया जाना चाहिए ताकि उन्हें समय से इलाज मिल सके और ऐसी मौतें रोकी जा सके।
 
आरोपों के बाद जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने कहा कि इस संबंध में जांच की जाएगी और ससून अस्पताल से एक रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के कर्मी ससून अस्पताल जाते रहते हैं और रिकॉर्ड जांचते हैं। ऐसी संभावना कम है कि पुणे में कोई गलत सूचना या कम सूचना दी जा रही हो। जिलाधिकारी ने कहा कि डेटा एंट्री से संबंधी कुछ मुद्दे हो सकते हैं लेकिन माननीय महापौर द्वारा उल्लेखित आंकड़े असंभव से लगते हैं। लेकिन हम निष्पक्ष जांच करेंगे, क्योंकि मैंने ससून से रिपोर्ट मांगी है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख