Hanuman Chalisa
✕

दर्दनाक, पुणे के हॉटस्पॉट क्षेत्र में एम्बुलेंस के इंतजार में एक व्यक्ति की मौत

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (08:38 IST)
पुणे। पुणे में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट (कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र) क्षेत्र नाना पेठ इलाके में एम्बुलेंस के इंतजार में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन और पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार तड़के एम्बुलेंस के इंतजार में इस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

पुणे नगर निगम आयुक्त शेखर गायकवाड ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर ‘108 एम्बुलेंस सेवा’ के साथ आंचलिक एवं वार्ड के अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है।

मृतक के बेटे ने कहा, 'गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे मेरे पिता शौचालय में गिर गए। हमने उन्हें कुर्सी पर बिठाया और कई बार 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह रात करीब 1:30 बजे तक होश में थे। हम उन्हें एक टेंपो के जरिए सासून अस्पताल ले गए, लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'

उन्होंने कहा, ' हमें बताया गया कि मेरे पिता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अगर एम्बुलेंस समय पर आ जाती, तो मेरे पिता की जान बच सकती थी।' (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

हरिद्वार को मिली 3 महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

अगला लेख