Hanuman Chalisa
✕

अध्ययन में हुआ खुलासा, कोविड का टीका संक्रमण पुन: होने से रोकने में काफी कारगर

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2022 (18:16 IST)
लंदन। यदि आप सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हो चुके हैं और आप कोविड-19 रोधी टीका लगवाते हैं तो इस बात की 60 से 94 प्रतिशत तक संभावना है कि आप संक्रमण की चपेट में फिर नहीं आए। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई। टीकाकरण ने अल्फा संक्रमण की लहर के दौरान 71 प्रतिशत, डेल्टा लहर के दौरान 94 प्रतिशत और ओमिक्रॉन लहर के दौरान 60 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान की।
 
पत्रिका 'पीएलओएस मेडिसिन' में डेनमार्क में देशव्यापी संक्रमण एवं टीकाकरण आंकड़ों के विश्लेषण को प्रकाशित किया गया। आंकड़ों में जनवरी 2020 और जनवरी 2022 के बीच वायरस से संक्रमित हुए या टीकाकरण कराने वाले लोगों को शामिल किया गया।
 
स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट, डेनमार्क के अनुसंधानकर्ताओं ने अल्फा, डेल्टा और ओमिक्रॉन की लहरों के दौरान संक्रमित हुए 2 लाख से अधिक लोगों को अध्ययन में शामिल किया। निष्कर्षों के अनुसार पहले संक्रमित हो चुके लोगों को टीकाकरण ने अल्फा संक्रमण की लहर के दौरान 71 प्रतिशत, डेल्टा लहर के दौरान 94 प्रतिशत और ओमिक्रॉन लहर के दौरान 60 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान की।
 
स्टेटेंस सीरम इंस्टीट्यूट की कैटरीन फाइंडरअप नील्सन ने कहा कि अध्ययन में हमने पाया कि टीकाकरण सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण के खिलाफ काफी प्रभावी साबित हुआ और यह उन लोगों के लिए भी टीकाकरण के महत्व को दर्शाता है, जो प्राकृतिक रूप से रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित कर चुके हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख