Daily Horoscope
✕

Corona फैलने से रोकने के लिए साइकल जैसे वाहनों को बढ़ावा दें राज्य : मंत्रालय

Updated: शनिवार, 13 जून 2020 (10:16 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के दौरान लोगों द्वारा परिवहन के निजी वाहनों के इस्तेमाल को प्राथमिकता दिए जाने के मद्देनजर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि वे संक्रमण रोकने के लिए साइकल जैसे गैर-मोटर चालित वाहनों को बढ़ावा दें। मंत्रालय ने राज्यों से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में नकदी रहित तकनीक लागू करने को भी कहा है।
 
मंत्रालय ने कोरोनावायरस संकट के बीच गैर-मोटर चालित परिवहन को बढ़ावा देने वाले दुनिया के शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका के न्यूयॉर्क ने साइकल चालकों के लिए 40 मील लंबे नए मार्ग मुहैया कराए हैं और ओकलैंड ने अपनी 10 प्रतिशत गलियों को मोटर वाहनों के लिए बंद कर दिया है। कोलंबिया के बोगोटा ने रातभर में 76 किलोमीटर अतिरिक्त साइकल मार्ग की व्यवस्था की।
 
मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को राज्यों और मेट्रो रेल कंपनियों को परामर्श जारी करते हुए कहा कि गैर-मोटर चालित वाहनों को देश में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
परामर्श में कहा गया है, शहरों में लोगों को अधिकतर पांच किलोमीटर तक की यात्रा करनी होती है। ऐसे में, कोविड-19 संकट के बीच गैर-मोटर चालित परिवहन को लागू करने का सही मौका है क्योंकि इसके लिए कम लागत एवं कम मानव संसाधन की आवश्यकता है। इसे चलाना आसान है और यह पर्यावरण के अनुकूल है। (भाषा)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख