Hanuman Chalisa
✕

कठुआ में पुलिसकर्मी Corona संक्रमित, थाना बंद

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (14:30 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसे थाने को प्रवेश वर्जित घोषित कर दिया गया।
 
कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस थाना आगंतुकों के लिए बंद है और जब तक सभी कर्मचारियों की जांच-रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक थाने में प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि तब तक कठुआ के महिला पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
 
अधिकरी ने बताया कि संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मी में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे।
 
कठुआ के जिला विकास आयुक्त ओ पी भगत ने बताया कि इस नवीनतम मामले के बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 66 तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि उनमें से 62 मरीज बाहर से लौटे हैं। अब तक कुल 19 मरीज ठीक हो चुके हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख