ganesh chaturthi

कमल रानी वरुण के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Updated: रविवार, 2 अगस्त 2020 (18:22 IST)
नई दिल्ली/ लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा और राज्य में भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही।
 
उत्तरप्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी का रविवार को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार की मंत्री कमल रानी वरुणजी के निधन से बहुत दु:ख हुआ। उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!
 
ALSO READ: कमलरानी वरुण : आजादी के बाद यहां पहली बार खिलाया था भाजपा का कमल...
 
कमल रानी उत्तरप्रदेश की पहली मंत्री हैं जिनका कोविड-19 से निधन हुआ है। वे 62 वर्ष की थीं। मंत्री 18 जुलाई को संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायराइड की समस्या थी।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : कमल रानी वरुण की पार्थिव देह का कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप को भैरोघाट श्मशान भूमि पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिलाधिकारी डॉ. ब्रहमदेव राम तिवारी ने बताया कि दिवंगत मंत्री का शव भैरोघाट पहुंचते ही उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
 
तिवारी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे कमल रानी वरुण का पार्थिव शरीर लेकर एक एंबुलेंस बर्रा-6 पहुंची। पार्थिव शरीर प्लास्टिक में लिपटा हुआ था। परिवार वालों ने दूर से ही उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भैरोघाट ले जाया गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ विद्युत शवदाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भाजपा नेता, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य टीम और परिवार के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने दिवंगत मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

राज्यपाल ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना : उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल की ओर से जिलाधिकारी कानपुर द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 
पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि कमल रानी का आकस्मिक निधन स्तब्धकारी है। वे लोकसभा के सदस्य के रूप में काफी सक्रिय रहीं। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख