suvichar
✕

मन की बात में पीएम मोदी बोले, 100 करोड़ वैक्सीनेशन में लाखों प्रेरक अनुभव, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है देश

Updated: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (14:29 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अपने नागरिकों को 100 करोड़ कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक देना भारत के सामर्थ्य और ‘सबके प्रयास’ के मंत्र की शक्ति को दर्शाता है और इस उपलब्धि के बाद देश नए उत्साह और नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है।
 
आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 82वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता को लेकर वह आश्वस्त थे क्योंकि वह देशवासियों की क्षमताओं से भलीभांति परिचित हैं।
 
उन्होंने कहा, 'हमारे टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है। टीकों की 100 करोड़ खुराक के बाद आज देश नए उत्साह, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सफलता का उन्हें दृढ़ विश्वास इसलिए था क्योंकि वह अपने देश, अपने देश के लोगों की क्षमताओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि हमारे स्वास्थ्यकर्मी देशवासियों के टीकाकरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 100 करोड़ खुराक का आंकड़ा बहुत बड़ा जरुर है लेकिन इससे लाखों छोटे-छोटे प्रेरक और गर्व से भर देने वाले अनेक अनुभव व अनेक उदाहरण जुड़े हुए हैं| हमारे स्वास्थ्य-कर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने नवोन्मेष के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया।
 
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखंड के बागेश्वर की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी पूनम नौटियाल से बात की और टीकाकरण के दौरान उन्हें हुई कठिनाइयों पर चर्चा की।
 
उन्होंने नौटियाल से कहा कि आज मैं सिर्फ आपका ही आभार व्यक्त नहीं कर रहा हूं बल्कि हर उस भारतवासी का आभार व्यक्त कर रहा हूं, जिसने ‘सबको टीके-मुफ्त टीके’ अभियान को कामयाबी दी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, यह कोई आम चोरी नहीं है

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

Cyclone Murasu का खौफ, 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए किन राज्यों में मंडराया खतरा

गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर PM मोदी ने जताई खुशी

अगला लेख