dharma sangrah
✕

रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा MP गवर्नमेंट का विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (00:45 IST)
ग्वालियर। रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा मध्यप्रदेश सरकार का एक विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर गुरुवार रात उतरते वक्त तकनीकी खराबी के कारण फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान के पायलट एवं सह-पायलट को हादसे में मामूली चोटें आई हैं।

ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि हादसा ग्वालियर के महाराजपुर हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यह विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा-सा फिसल गया।

सांघी ने बताया कि पायलट एवं सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शनों की प्रदेश में चल रही कमी के चलते जल्द से जल्द कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मरीजों को यह इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए इस विमान को सेवा में लगाया था।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख