biodatamaker
✕

कोरोनावायरस महामारी : Phillips ने भारत में लांच किया चलता-फिरता ICU

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (19:35 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य रक्षा से जुड़ी प्रौद्योगिकी पर काम करने वाली वैश्विक कंपनी रॉयल फिलिप्स ने देश में चलते-फिरते आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्ष) पेश किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह आईसीयू देश के दूरदराज के इलाकों और जरूरत पड़ने पर सघन चिकित्सा देखभाल की चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे। 
 
फिलिप्स ने एक बयान में कहा कि मरीजों की सघन चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने में इन पहले से तैयार आईसीयू की क्षमता 9 बिस्तरों की है। इनका विनिर्माण कंपनी देश के भीतर ही कर रही है।
 
कंपनी ने कहा कि इन आईसीयू को कहीं भी एक दिन में असेंबल किया जा सकता है। कहीं भी लाने- ले जाने में सक्षम ये आईसीयू सरकारी एजेंसियों को मौजूदा कोविड-19 संकट के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा के समय में भी स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करेंगे।
 
फिलिप्स इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डेनियल मेजन ने कहा कि कंपनी इन आईसीयू को सीधे अस्पतालों को बेचेगी। सरकार के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक सबकी पहुंच उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने ऐसे अत्याधुनिक आईसीयू को पेश करते हुए हमें खुशी है।
 
इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कहा कि 9 बिस्तर की क्षमता वाले पहले से तैयार आईसीयू की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए से शुरू होती है। इसकी क्षमता को ग्राहक की जरूरत के मुताबिक बदला भी जा सकता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख