Daily Horoscope
✕

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने पास किया पांचवां Corona टेस्ट, मंगलवार को पृथकवास से होगी बाहर

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (11:36 IST)
क्राइस्टचर्च। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच के पांचवें दौर में नेगेटिव आई है और अब मंगलवार को पृथकवास से बाहर निकल जाएगी बशर्ते खेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल जाए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी टीम के आठ सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अभ्यास की अनुमति नहीं दी गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, पाकिस्तानी टीम का पांचवां और आखिरी कोरोना टेस्ट 12वें दिन हुआ, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं।

इसमें कहा गया,स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर टीम कल पृथकवास से निकलकर क्वींसटाउन जाएगी, जहां टी20 और टेस्ट श्रृंखला से पहले अभ्यास करेगी। पाकिस्तान को 18 दिसंबर से ऑकलैंड में शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है।दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 26 दिसंबर से शुरू होगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, पाकिस्तानी टीम के जो सदस्य छठे दिन पॉजिटिव पाए गए थे, वे नेगेटिव रिपोर्ट आने तक पृथकवास में ही रहेंगे।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख