dharma sangrah
✕

ऑक्सीजन मैन के जज्बे को सलाम, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, हजारों तक पहुंचाया सिलेंडर

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (13:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही है। इस मुश्किल घड़ी मुंबई के मलाड में रहने वाले शाहनवाज शेख हजारों लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उन्हें जिंदगी दे चुके हैं। 
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'ऑक्सीजन मैन' के नाम में मशहूर शेख मात्र एक फोन कॉल पर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में जुट जाते हैं। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने एक 'वॉर रूम' भी तैयार किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
 
22 लाख की कार बेचकर खरीदें 160 सिलेंडर : शाहनवाज ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए अपनी 22 लाख रुपए की SUV को भी बेच दी। इस पैसे से उन्होंने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदें और उन्होंने इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया। 
 
आक्सीजन की कमी से दोस्त की पत्नी की मौत : संक्रमण काल की शुरुआत में ही उनके एक दोस्त की पत्नी ने ऑक्सीजन की कमी से एक ऑटो रिक्शा में दम तोड़ दिया था। इस घटना से वे बुरी तरह आहत हुए और उन्होंने मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई का काम शुरू कर दिया।
 
4000 से ज्यादा लोगों की मदद : शेख कोरोना काल में 4000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। उनका मदद करने का अपना तरीका है। पहले ऑक्सीजन के लिए 50 लोगों के कॉल आते थे पर रोज 500 ज्यादा लोग उनसे मदद मांगते हैं। हालांकि वे समय और ऑक्सीजन की कमी की वजह से ज्यादा लोगों की मदद नहीं कर पाते।  

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख