Daily Horoscope
✕

कोविड-19 ने बदला डेटिंग का मिजाज, अब सही साथी ढूंढने के लिए फोन पर हो रही घंटों बात

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (18:19 IST)
नई दिल्ली। अब से कुछ दिनों पहले तक सही साथी ढूंढने के लिए लोग डेट पर जाया करते थे और कॉफी या घूमने-फिरने के बहाने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करते थे। इतना ही नहीं मुलाकात नाकाफी लगने पर दोबारा मिलने का वादा करते थे लेकिन कोविड-19 ने डेटिंग की इस परंपरा के नियम बदल दिए हैं, अब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है और अब इसमें सिर्फ बातों की जगह रह गई है।
 
इतने लंबे लॉकडाउन ने रोमांस के पुराने तरीके की ओर मुड़ने पर मजबूर कर दिया है और संभवत: एक ऐसे समय की ओर जब नेट कनेक्टिविटी के नाम पर कुछ नहीं था।
 
दिल्ली की संचार विशेषज्ञ 25 वर्षीय अवंतिका सिंह ने कहा, असल में मैं मानती हूं कि यह अच्छी चीज है...क्योंकि आप ज्यादा वक्त चैट करने में बिताते हैं फिर धीरे-धीरे फोन करने लगते हैं और अगर आपको कोई अच्छा लगता है तो वीडियो कॉल भी कर लेते हैं।
 
सिंह ने कहा, लॉकडाउन से पहले, लोग बस दो या तीन दिन चैट करते थे और फिर मुलाकात करते थे या कम से कम मुलाकात का आग्रह तो आ ही जाता था। लेकिन अब कोई और विकल्प नहीं हैं और यह अच्छा है।
 
सिंह ने कहा कि अभूतपूर्व बंद की स्थिति प्रेम तलाशने का अवसर लेकर आई है। कई युवा, सिंह की इस बात से सहमत दिखते हैं। अप्रैल की शुरुआत में, ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट ‘डेटिंग डॉट कॉम’ ने मार्च शुरू होने के बाद प्रेम तलाशने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने वाले शीर्ष देशों की सूची जारी की।
 
इसमें देखा गया कि ऑनलाइन डेटिंग के मामले में अमेरिका सबसे सक्रिय देश था। दूसरे नंबर पर भारत और तीसरे एवं चौथे नंबर पर क्रमश: आयरलैंड और ब्रिटेन थे। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन क्षेत्र में टिंडर, ओकेक्यूपिड, बंबल और हिंज जैसे डेटिंग ऐप की बाढ़ आ गई है।
 
कई डेटिंग वेबसाइटों ने लॉकडाउन के दौरान लोगों के एक-दूसरे से बात करने के तरीके में आए फर्क को देखना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेस्तरां, बार, जिम, दफ्तर और मनोरंजन स्थलों के अस्थाई रूप से बंद होने के बाद लोग पहले से कहीं ज्यादा मानवीय जुड़ाव की तलाश में हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख