suvichar

JanataCurfew का एक साल, सोशल मीडिया यूजर्स मना रहे हैं Anniversary

Updated: सोमवार, 22 मार्च 2021 (12:07 IST)
नई दिल्ली। इतिहास में 22 मार्च की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन 1 बरस पहले की एक घटना इनमें खास महत्व रखती है। 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।
 
जनता कर्फ्यू से जुड़ी खबरें
स्वच्छता में देश में नंबर वन शहर Janta Curfew में क्यों छाया विश्वभर में
जनता कर्फ्यू : कौन हैं इंदौर के वे बेशर्म लोग, जिन्होंने अनुशासन को तोड़ा?
जनता कर्फ्यू और इंदौर की जनता : क्या से क्या हो गया...ये अति उत्साह में...
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए ताली और थाली बजाने की अपील की थी। कोई संदेह नहीं कि उस दिन लोगों में गजब की एकजुटता दिखाई दी थी। वहीं, कुछ दृश्य ऐसे भी थे, जो लापरवाही को भी उजागर कर रहे थे।

आज एक साल बाद देश में फिर कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,951 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,16,46,081 हो गई है।
 
देश में इस साल सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश में 130 दिन पहले, यानी 12 नंवबर को 24 घंटे में 47,905 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में 72 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक 212 लोगों की वायरस से मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 967 हो गई है।
सोशल मीडिया पर लोग जनता कर्फ्यू की एनीवर्सरी मना रहे हैं। ट्‍विटर पर थाली बजाते हुए लोगों के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इनमें कई मजाकिया वीडियो भी हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग में यह भय भी है कि कहीं सरकार फिर से लॉकडाउन लगाने जैसा कदम न उठा ले।
<

#JanataCurfew Aniversary pic.twitter.com/uK7LVKbCQy

— Hari Baghel (@HarshDhangar) March 22, 2021 >
सोशल मीडिया पर लोग सरकार पर सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या चुनावी राज्यों में कोरोना का भय नहीं, जहां नेताओं की रैलियों में और सभाओं में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। चुनावी रैलियों में कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में शामिल लोग ही मास्क नहीं लगा रहे हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख