ramcharitmanas
✕

भारत में चार दिन में आए 1 लाख से ज्यादा कोरोना मामले

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (15:41 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच महज चार दिन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक बढ़कर 8.21 लाख पर पहुंच गई। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में 27,114 मामले सामने आए हैं, जो अब तक के एक दिन में सर्वाधिक हैं। शुक्रवार को 26,506, गुरुवार को 24,879 और बुधवार को 22,752 मामले सामने आए थे। इस तरह चार दिनों में 1,01,251 मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 7,19,665 से बढ़कर 8,20,916 हो गई है। 
 
इन चार दिनों में मृतकों की संख्या 1,963 बढ़कर 22,123 पर पहुंच गई। कोरोना संक्रमण से बुधवार को 482, गुरुवार को 487, शुक्रवार को 475 और शनिवार को 519 लोगों की मौत हुई।
 
इस दौरान अच्छी बात यह रही कि संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है और 75 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो गए। मंगलवार तक जहां संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 439948 थी, वहीं शनिवार तक वह 75,438 बढ़कर 5,15,386 हो गई है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

वडोदरा में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

अगला लेख