Narak Chaturdashi
✕

ओमिक्रॉन को लेकर नई स्टडी, कोविड के पिछले स्वरूपों की तरह हो सकता है गंभीर

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (19:38 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन कोरोनावायरस के पिछले स्वरूपों की तरह गंभीर हो सकता है। यह दावा अभी तक सामने आईं उन धारणाओं के विपरीत है कि वायरस का यह स्वरूप अधिक संक्रामक, लेकिन कम गंभीर है।

ALSO READ: Coronavirus Update : ओमिक्रॉन पर नया खुलासा, दिल्ली में कोरोना से मरने वालों के 97% नमूनों में Omicron वैरिएंट था
 
अध्ययन अभी प्रकाशित नहीं हुआ है और 2 मई को 'रिसर्च स्क्वायर' पर प्रिप्रिंट के रूप में डाला गया है। पहले बी.1.1.529 (ओमिक्रॉन) स्वरूप को अधिक संक्रामक, लेकिन सार्स-सीओवी-2 के अन्य स्वरूपों से कम गंभीर बताया गया था।
 
इस धारणा को परखने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने राज्यस्तरीय टीकाकरण आंकड़ों को 13 अस्पतालों समेत मैसाचुसेट्स की बड़ी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के गुणवत्ता-नियंत्रित इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जोड़ा। मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल, मिनर्वा विश्वविद्यालय और हॉर्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसंधानकर्ताओं समेत अध्ययन दल ने फिर कोविड-19 के 1,30,000 रोगियों में सार्स-सीओवी-2 की सभी लहरों में अस्पतालों में भर्ती होने तथा मृत्यु के जोखिम की तुलना की।
 
अस्पतालों में भर्ती होने और मृत्यु के असमायोजित मामले ओमिक्रॉन की तुलना में पहले की अवधि में अधिक पाए गए लेकिन यह जोखिम लगभग समान ही नजर आया। अनुसंधानकर्ताओं ने हालांकि कहा कि ओमिक्रॉन की अंतरनिहित गंभीरता को समझना चुनौतीपूर्ण है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख