ramcharitmanas

ओमिक्रॉन से जंग के लिए महाराष्‍ट्र तैयार, फिर लगेंगे प्रतिबंध, आज आएगी नई गाइडलाइन

Updated: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (10:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने भीड़भाड़ को रोकने के लिए नए सिरे से प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है और इस संबंध में राज्य सरकार आज नए दिशा-निर्देश जारी करेगी।
 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के कोविड-19 कार्य बल के सदस्यों के साथ बातचीत करने के बाद नए सिरे से प्रतिबंध लगाने और दिशा-निर्देश जारी करने का फैसला किया।
 
बैठक में क्रिसमस और नए साल के जश्न, होटलों और रेस्तरां में शादियों और पार्टी के दौरान जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के आए 23 नए मामले, क्या लगेगा नाइट कर्फ्यू?
राज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 1,179 नए मामले सामने आए थे। वहीं, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के भी 23 नये मामले सामने आए। राज्य में अब तक 88 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं जबकि देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 358 पर पहुंच गई।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,72,626 हो गई। वहीं, 374 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,79,133 हो गई है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख