Hanuman Chalisa
✕

उत्‍तर प्रदेश : मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने दी Corona vaccine की दोहरी खुराक

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (00:03 IST)
कानपुर। कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। एक नर्स ने मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दोहरी खुराक दे दी।

इसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बाद में जिलाधिकारी व मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी समेत कई अधिकारियों को नर्स की लापरवाही के बारे में सूचित किया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को कमलेश कुमारी कोरोना टीके की खुराक लेने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र गई थीं, जहां एएनएम अर्चना ने उन्हें मोबाइल पर बातचीत करते हुए टीके की दो खुराक लगा दीं।

परिजनों का आरोप है कि जब दो बार टीका लगाए जाने पर कमलेश ने नर्स को टोका तो उसने माफी मांगने के बजाय उसे फटकार लगाई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोहरी खुराक के कारण कमलेश के हाथ में हल्की सूजन आ गई हालांकि कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि उन्होंने सीएमओ को घटना की जांच करने और तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार शाम तक इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। कानपुर देहात के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी राजेश कटियार ने कहा कि मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था जहां कमलेश कुमारी पहली खुराक लेने गई थी और उन्हें नर्स द्वारा दोहरी खुराक देने की शिकायत मिली।

सीएमओ ने कहा कि दोहरी खुराक लगाए जाने के आरोप के बाद कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ समय रोका गया। उन्होंने कहा कि आज शाम तक वरिष्‍ठ चिकित्‍सक मामले की जांच कर रिपोर्ट देंगे जिसे जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख