Hanuman Chalisa

राहतदायी खबर : Covid 19 के 75 हजार से कम नए मामले आए सामने, रिकवरी दर हुई 83.01 प्रतिशत

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (12:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में करीब 1 महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के 1 दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और 1,000 से कम लोगों की मौत हुई है, वहीं संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है।
ALSO READ: कोरोना का कहर: उपचुनाव वाले डबरा में एसडीएम की कोरोना से मौत
70,589 नए मामले आए सामने : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 61,45,291 हो गए, वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 96,318 हो गई।
 
संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 51,01,397 : आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई।
उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोनावायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है। देश में कोरोनावायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।
ALSO READ: हवा में कितनी देर रहता है कोरोनावायरस, CCMB ने शुरू की रिसर्च
अब तक 7,31,10,041 नमूनों की जांच : भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख के पार और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितंबर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख