Hanuman Chalisa
✕

Corona Vaccination : अब 12-14 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, 60+ आयु वाले लगवा पाएंगे प्रिकॉशन डोज

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (16:26 IST)
नई दिल्‍ली। सरकार ने अब कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण बुधवार यानी 16 मार्च से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया जाएगा यानी अब सभी सीनियर सिटीजन प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे।

खबरों के अनुसार, देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा होने के बाद अब 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया जाएगा।

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को इसके कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सिफारिश दी है यानी भारत में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स टीका दिया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है कि 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयु वर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख