dharma sangrah

Corona का मुख्य लक्षण हो सकता है गंध महसूस नहीं होना, अनुसंधान में हुई पुष्टि

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (22:26 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक नए अनुसंधान में पाया है कि सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को गंध महसूस नहीं होना, उनमें कोरोनावायरस (Coronavirus) की पहचान करने का श्रेष्ठ संकेत भी हो सकता है। जर्नल केमिकल सेंसेज में 2 नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के नतीजे प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें यह दावा किया गया है।

इसमें कहा गया है कि अक्सर कोविड-19 के मरीज गंध महसूस नहीं कर पाते हैं और यह लक्षण लंबे समय तक देखने को मिल सकते हैं। कुल 23 देशों के 4500 से अधिक कोविड-19 के मरीजों पर ये अध्ययन किए गए। अध्ययनों में यह पाया गया है कि 0-100 के मापक(स्केल) पर गंध महसूस नहीं होने की औसत माप 79.7 दर्ज की गई, जो इस संबंध में (गंध महसूस नहीं होने के) मजबूत संकेत देता है।

डेनमार्क के आरहस विश्वविद्यालय के अलेक्जेंडर विक फजेलस्टैड ने कहा, इससे यह पता चलता है कि इस लक्षण के बारे में अवगत होना कितना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रोग का एकमात्र लक्षण हो सकता है।अनुसंधान में यह पाया गया कि सिर्फ आधे मरीजों की ही गंध महसूस करने की क्षमता 40 दिनों के बाद वापस आ सकी।

उन्होंने कहा, यह अन्य वायरस संक्रमण वाले रोगों से इस रोग को अलग करता है और यह मरीजों के लिए दीर्घकालीन समस्या पैदा करता है। वैज्ञानिकों ने अनुसंधान में शामिल किए गए मरीजों के स्वाद महसूस करने में भी कमी दर्ज की। नए अध्ययन में दुनियाभर के देशों से कहीं अधिक मात्रा में आंकड़े एकत्र किए गए हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख