dharma sangrah
✕

कोरोनावायरस फ्री हुआ उत्तर कोरिया, 25,986 लोगों की जांच कर किया दावा

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (10:37 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को बताया कि उसने अप्रैल में 25,986 लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की, लेकिन संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
 
डब्ल्यूएचओ ने साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट में बताया कि उत्तर कोरिया की जांच रिपोर्ट में वे 751 लोग भी शामिल हैं, जिनकी 23 से 29 अप्रैल के बीच जांच की गई। इनमें से 139 लोगों को ‘इन्फ्लूएंजा’ (एक तरह का बुखार) जैसी बीमारियां या गंभीर श्वसन संक्रमण है।
 
विशेषज्ञों ने उसकी खराब स्वास्थ्य प्रणाली और चीन के साथ उसके सीमा साझा करने के मद्देनजर उत्तर कोरिया के संक्रमण का एक भी मामला ना होने के दावे पर सवाल उठाए हैं।
 
उत्तर कोरिया ने अपने संक्रमण से निपटने के प्रयासों को राष्ट्रीय अस्तित्व का मामला बताया है। उसने पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा रखा है, राजनयिकों को वापस भेज दिया है और सीमा-पार यातायात तथा व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।
 
उत्तर कोरिया ने देश में पृथक रह रहे, लोगों की संख्या के संबंध में इस साल जानकारी देना बंद कर दिया, लेकिन उसने पहले कहा था कि लाखों लोगों को पृथक किया गया है, जिनमें लक्षण दिखे थे। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख