sundarkand
✕

Nipah infection: निपाह संक्रमण का कोई नया मामला नहीं, 61 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (15:21 IST)
Nipah infection: केरल सरकार (Kerala government) ने सोमवार को बताया कि राज्य में 16 सितंबर से निपाह वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 61 लोगों के नमूने की जांच में संक्रमण (infection) की पुष्टि नहीं हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए आनुवांशिक अनुक्रमण (जीनोम में परिवर्तन) के परिणाम आज (सोमवार) शाम या फिर कल (मंगलवार) तक उपलब्ध हो पाएंगे।
 
मंत्री ने बताया कि इस बीच केंद्रीय दल जमीनी स्तर पर उतरकर सभी संबंधित जगहों पर सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक दल आज (सोमवार) वापस जा सकता है। राज्य में निपाह संक्रमण का अंतिम मामला 15 सितंबर को दर्ज किया गया था। मंत्री ने रविवार को कहा था कि फिलहाल हालात काबू में हैं।
 
जॉर्ज ने यह भी बताया कि 9 साल के 1 बच्चे सहित 4 संक्रमित लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और बच्चे को फिलहाल वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 36 चमगादड़ों के नमूने पुणे स्थित 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी' भेजे गए हैं ताकि स्तनधारियों में संक्रमण की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
 
उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 1,233 लोगों का पता लगाया गया और उनमें से 352 उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि निपाह का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संक्रमण को फैलने से रोकने क्वारंटाइन में रखने जैसे उपाय पिछले संक्रमित मामले की पुष्टि से 42 दिनों तक लागू रहेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख