ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर : गोवा में मास्क बिना नहीं मिलेगा राशन-पानी, पेट्रोल

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (14:21 IST)
पणजी। गोवा में अब से मास्क के बिना लोगों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल और सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया है।

राज्य के मुख्य सचिव परिमल राय की अध्यक्षता में हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए समिति ने मास्क पहनने के नियम का कड़ाई से अनुपालन करने की जरूरत बताई।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, अब राज्य में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन और पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा। समिति ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार को ‘मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं’ और ‘मास्क नहीं तो राशन नहीं’ जैसे अभियान चलाने चाहिए।

कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए कई तरह के अभियान जैसे कि ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें’ भी चलाए जा रहे हैं।

इससे पहले पिछले साल सितंबर में जब मोटर वाहन नियमों को कड़ा बनाया गया था तब लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए कई शहरों में ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ और ‘सीट-बेल्ट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ जैसे अभियान चलाए गए थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख