Hanuman Chalisa
✕

बड़ी राहत, रेलवे ने माल ढुलाई से जुड़े कई शुल्क किए माफ

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (16:42 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर उसकी माल ढुलाई सेवाओं के लिए तीन मई तक विलम्ब शुल्क, स्थान शुल्क, माल ढेर लगाने का शुल्क, शेड में माल रखने का शुल्क, अवरोध शुल्क और स्थान उपयोग शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
 
ए शुल्क पहले 14 अप्रैल तक माफ किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस महामारी को काबू करने के लिए लागू बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाई जाएगी। मंत्रालय ने इससे पहले 21 दिन के लिए लागू किए गए बंद की अवधि में भी ए शुल्क माफ कर दिए थे।
 
रेलवे ने तीन मई तक की अवधि को ‘अप्रत्याशित परिस्थिति’ समझते हुए शुल्क माफ किए जाने की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे ने कहा कि तीन मई तक की अवधि के लिए माल ढुलाई पर विलम्ब शुल्क, स्थान शुल्क, माल ढेर लगाने का शुल्क, शेड/स्थान में माल रखने का शुल्क, यदि निजी/संयुक्त स्वामित्व का स्टॉक हो तो विलम्ब शुल्क, पार्सल ट्रैफिक पर विलम्ब शुल्क, पार्सल ट्रैफिक पर स्थान शुल्क, कंटेनर ट्रैफिक के मामले में अवरोध शुल्क और कंटेनर ट्रैफिक के मामले में स्थान उपयोग करने का शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
 
रेलवे की माल ढुलाई सेवाएं चालू हैं जो देशभर में लगातार आवश्यक वस्तुओं को पहुंचा रही हैं। (भाषा) (Photo courtesy: DD News)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

अगला लेख