ramcharitmanas

Corona के प्रसार को रोकने के लिए अहमदाबाद में अगले आदेश तक जारी रहेगा रात का कर्फ्यू

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (16:40 IST)
अहमदाबाद। कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से गुजरात के इस शहर में जारी रात के कर्फ्यू को सोमवार को अगले आदेश तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अहमदाबाद में 1 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 306 नए मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।
ALSO READ: वर्ष 2020 में कोरोना ने बदली लाइफस्टाइल,20 बड़ी बातें
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गुजरात में वायरस के सबसे अधिक 52,030 मामले यहीं सामने में आए हैं। 
इससे पहले 23 नवंबर को 7 दिसंबर तक रात का कर्फ्यू लगाया गया था। शहर के पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह जारी की गई एक नई अधिसूचना में अगले आदेश तक रात का कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की।
 
आदेश में कहा कि 7 दिसंबर से अगले आदेश तक रात 9 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। उसने कहा कि लोग इस अवधि में घर में रहें। इस अवधि में वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन लेकर न निकलें। अधिसूचना में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं, होमगार्ड, मीडिया संगठनों, एटीएम संचालन और निजी सुरक्षा एजेंसियां को इस दौरान कर्फ्यू से छूट दी गई है। दूध और पानी के वितरण, डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों और एलपीजी आपूर्ति को भी रात के कर्फ्यू के दायरे से बाहर रखा गया है।
 
आदेश के अनुसार इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह का रात का कर्फ्यू राजकोट, वडोदरा और सूरत में भी 21 नवंबर से जारी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख