सम्बंधित जानकारी
- MP में कोरोना का कहर, 3 और जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्यू, 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से
- चुनाव और त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही से Corona विस्फोट, इंदौर में रिकॉर्ड 546 नए मरीज
- राजस्थान के 8 शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू, मास्क नहीं लगाने पर अब 500 रुपए जुर्माना
- पंजाब : 15 दिनों के लिए 'रेल रोको आंदोलन' खत्म करने को किसान तैयार, CM ने किया फैसले का स्वागत
- दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में Corona का कहर, जानिए किसने क्या लिए बड़े फैसले
Amarinder Singh | अमरिंदर सिंह बोले, पंजाब में 1 दिसंबर से रात का कर्फ्यू लगेगा
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस संबंधी महामारी से निपटने के लिए 1 दिसंबर से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के अंदेशे के बीच रात 10 से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।
नई पाबंदियों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने 1 दिसंबर से मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माने को दोगुना करने का निर्देश दिया। मास्क नहीं लगाने या एक-दूसरे से दूरी नहीं बनाने पर जुर्माना 500 रुपए है जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया जाएगा। इन पाबंदियों के तहत सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थल रात 9.30 बजे तक ही खुल सकेंगे। 15 दिसंबर को प्रतिबंधों की समीक्षा होगी। (भाषा)
