dharma sangrah

Nestle India लॉकडाउन में उपलब्ध करवाएगी आवश्यक वस्तुएं

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:43 IST)
नई दिल्ली। रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान जरूरतमंद लोगों को अनिवार्य वस्तुएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने इसके लिए शनिवार को 15 करोड़ रुपए का दान देने की घोषणा की।
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : महाराष्ट्र में 47 और लोगों में कोरोना पॉजिटिव, अब तक 537 संक्रमण के शिकार
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस राशि से अस्पतालों को कोरोना वायरस से निपटने में आवश्यक चिकित्सा उपकरण की खरीद में भी मदद की जाएगी। कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में वेंटिलेटरों की खरीद के लिए नारायण हृदयालय फाउंडेशन को पहले ही 1 करोड़ रुपए का अनुदान किया है।
 
कंपनी ने कहा कि हम समाज के निचले तबके को खाना उपलब्ध कराने के लिए शुरुआत में 15 करोड़ रुपए का दान देने को प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम विश्वसनीय गैरसरकारी संगठनों की मदद से जरूरतमंद लोगों तक किराना सामग्री पहुंचाएंगे। कंपनी ने अपने ब्रांड से जुड़ा सामान स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।
ALSO READ: कर्नाटक में Corona virus के कारण बुजुर्ग की मौत, राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4 हुई
कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक की सार्वजनिक पाबंदी लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 2,902 पहुंच गई है जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 68 का है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

अगला लेख