Daily Horoscope
✕

उत्‍तराखंड में अधिक संक्रमण वाले राज्य से आने पर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (23:07 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में 1 अप्रैल से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, यूपी, दिल्ली और राजस्थान राज्यों से आने वालों यात्रियों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाए। इसके लिए शीघ्र गाइडलाइन जारी की जाएगी। ऐसे निर्देश मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को बैठक करके दिए। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए।

ALSO READ: दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर CM केजरीवाल बोले- चिंता की कोई बात नहीं, किए जा रहे बेड आरक्षित, उठाएंगे हर जरूरी कदम
 
हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुंभ स्नान के दृष्टिगत पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुंभ स्नान के दृष्टिगत पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।

ALSO READ: 45 से अधिक उम्र वाले लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन का टीका, 1 अप्रैल से होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रक्रिया
 
राज्य के पर्यटन स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढने की खबरों से राज्य सरकार चिंतित है। 1 दिन पूर्व ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर ताज होटल में कोरोना के 76 मामले सामने आने के बाद उसे सील किया गया था। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद होटल प्रबंधन ने फिलहाल पर्यटकों की बुकिंग लेनी बंद कर दी है। सूत्रों के अनुसार सभी कोरोना संक्रमित होटल के ही कर्मचारी हैं।

 
गुजरात से 22 यात्री लेकर 18 मार्च के आसपास ऋषिकेश आई बस के सभी यात्री कोरोना संक्रमित मिले थे। यात्रियों के आरटी-पीसीआर सैंपल मुनि की रेती में लिए गए थे। ये सभी यात्री नीलकंठ और शीशम झाड़ी स्थित आश्रम में रुके थे। पिछले कई दिनों से कोरोना के मामलों में उत्तराखंड में इजाफा दिख रहा है।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, रामपुर तीसरे स्थान पर

अगला लेख