dharma sangrah
✕

Ground Report : Lockdown ने बिगाड़ा संतरे का स्वाद, किसान बदहाल

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (17:09 IST)
मध्यप्रदेश में नीमच मिनी नागपुर के नाम से जाना जाता है। यहां करीब 3 हजार हेक्टेयर में संतरे की खेती होती है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण संतरे के भाव औंधे मुंह गिर पड़े है। 
 
यह समय संतरे की बिकावली के लिए सबसे पीक सीज़न माना जाता है, इस समय संतरा 20 से 30 रुपए किलो बिकता था, लेकिन आज संतरे का भाव मात्र 10 रूपए किलो है।
 
नीमच जिले में जीरन, जेसिंगपुरा और रामपुरा बेल्ट में संतरे की जमकर पैदावार होती है। यह वह समय है जब यहां यूपी, दिल्ली और तमिलनाडु के संतरा व्यापारी संतरा खरीदने आते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार वे नहीं आए जिससे किसानों को संतरे का ऊंचा भाव नहीं मिल रहा।  ऐसे में संतरा किसान अब सीएम शिवराज की तरफ निहार रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सरकार मदद करे।  

इस बारे में जब हमने नीमच के जेसिंगपुरा के संतरा किसान प्रेम पाटीदार से बात की तो उनका कहना था कि पहले तो बेमौसम बारिश ने संतरा किसानों को नुकसान में डाला क्योंकि आंधी चलने से संतरे टूटकर गिर गए और उसके बाद इस लॉकडाउन ने संतरा किसानों की कमर तोड़ दी।
 
लॉकडाउन में अन्य राज्यों से आने वाले संतरा खरीदार नहीं आए जिससे संतरे का भाव 10 रुपए किलो रह गया, जबकि इस समय संतरा 20 से 30 रुपए किलो बिकता है। 
 
जब हमने रामपुरा के संतरा किसान इशाक शेख से बात की तो उन्होंने कहा कि बाहर के व्यापारी संतरे का बगीचा खरीद लेते हैं, लेकिन इस बार संतरा स्थानीय बाज़ार में ही बिक रहा है। फिर लॉक डाउन के कारण परिवहन भी बंद है। इसलिए संतरा बाहर कैसे भेजें। इसके कारण संतरे का भाव गिर गया। 
 
एक अन्य संतरा किसान बाबूलाल धाकड़ जेसिंगपुरा ने कहा कि कई जगह अभी संतरा पेड़ों पर ही लगा है और खराब होकर नीच गिर रहा है क्योंकि भाव अच्छे नहीं मिल रहे हैं।
 
इस मामले में जब हमने नीमच के विधायक दिलीपसिंह परिहार से बात की तो उनका कहना था कि मैं जल्दी ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जानकारी में यह बात लाऊंगा और किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख