dharma sangrah
✕

गुजरात में कोरोना से 800 से ज्यादा मौतों के लिए नमस्ते ट्रंप जिम्मेदार : कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (07:40 IST)
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा 24 फरवरी को आयोजित किया गया ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम राज्य में कोरोना वायरस की वजह से हुई 800 से ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। इस पर सत्ताधारी भाजपा ने तीखा पलटवार किया।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर इस मेगा कार्यक्रम के आयोजन की विशेष जांच दल (SIT) द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगी।
 
प्रदेश भाजपा ने हालांकि इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल मीडिया में आई उन खबरों का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा है जिनमें खुलासा किया गया है कि तबलीगी जमात के दिल्ली मरकज के कार्यक्रम के बाद कैसे कोरोना वायरस फैला।
 
भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद में एक रोड शो में हिस्सा लिया था जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।
 
रोड शो के बाद दोनों नेताओं ने मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा लोगों की भीड़ को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम को 'नमस्ते ट्रंप' नाम दिया गया था।  (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख