Hanuman Chalisa
✕

Mask for kids: स्‍कूल भेजने से पहले अपने बच्‍चों के लिए चुनें यह ‘मास्‍क’

Updated: शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (12:22 IST)
स्कूल खुलने के बाद बच्चों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सबसे जरूरी है कि बच्‍चों को कौनसा मास्‍क पहनाया जाए।

फिलहाल बच्चों के लिए कोविड-19 से लड़ने के लिए कोई उपयुक्त वैक्सीन भी नहीं है। ऐसे में अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेजना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पहले सैनिटाइजर का प्रयोग करना और सोशल डिस्टेसिंग के बारे में बता रहे हैं।

पर स्कूल खुलने के बाद सभी पैरेंट्स की सबसे बड़ी समस्या है अपने बच्चों के लिए मास्क। उन्हें यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि उनके बच्चों के लिए कौन सा मास्क सही और सुरक्षित रहेगा जो उनके बच्चे को इस खतरनाक बीमारी से बचाकर रखेगा।

आज हम आपको उस मास्क के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कर सकते हैं।

बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आप N95 /FFP2 मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ इन मास्क को प्रभावी माना है। यह मास्क फिल्टेरेशन और रिसाव दोनों का काम करती है। यूरोप में इस मास्क के वजह से कोरोना की दूसरी लहर के स्पीड को कम करने में काफी बड़ा योगदान रहा।

यह मास्क 95 से 99 प्रतिशत तक प्रॉपर फिल्टरिंग करता है। यह कोरोना के दौर में लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, जो लोगों को कोरोना से एक हद तक सुरक्षा प्रदान करता है। यह कपड़े के बने आम मास्क की तुलना में काफी बेहतर माना जाता है।

आपको बता दें यह मास्क सेल्फ सैनिटाइजिंग  रेस्पिरेटर एक कार्बनिक एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग वाले मास्क होते हैं जो अपनी सतह पर SARS-CoV-2 वायरस को मारने में सक्षम होते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पहले यह मास्क पहना सकते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख