shradh paksha
✕

फिर पटरियों पर दौड़ने लगी मुंबई लोकल, चुनिंदा रूट्‍स पर शुरू हुई सेवा

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (10:51 IST)
मुंबई। मध्य एवं पश्चिम रेलवे ने सोमवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े महाराष्ट्र के कर्मियों के आने-जाने की सुविधा के लिए चुनिंदा उपनगरीय ट्रेन सेवा बहाल की।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने ‘चुनिंदा उपनगरीय सेवाओं’ को मुख्य लाइन तथा हार्बर लाइन पर केवल उन आवश्यक कर्मियों के लिए बहाल करने का निर्णय किया है जो राज्य सरकार की परिभाषा में आते हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही आज सुबह पहली ट्रेन विरार से चर्चगेट के लिए रवाना हुई।
 
मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया कि मुख्य और हार्बर लाइनों पर 15 जून से चुनिंदा उपनगरीय ट्रेनों के परिचालन का निर्णय मानक संचालन पक्रिया और नियमों के तहत सिर्फ आवाजाही के लिए किया जाएगा। 
 
रेलवे ने ट्वीट किया कि इन ट्रेनों में यात्रा कौन कर सकते हैं, इसकी पहचान राज्य सरकार ने की है और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए साथ में वैध टिकट रखने का आग्रह किया गया है।
 
इन ट्रेनों में 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता होती है, लेकिन अभी सिर्फ 7,00 लोग ही ट्रेन में सवार हो सकते हैं। आंशिक तौर पर ट्रेनों के परिचालन बहाल होने से राज्य सरकार में आवश्यक सेवाओं के 1.25 लाख कर्मियों को राहत मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों के पहचान-पत्र के आधार पर स्टेशनों पर प्रवेश दिया जाएगा।
 
पश्चिमी रेलवे उपनगरीय सेवाओं की 73 जोड़ी ट्रेनें चलाएगी, जिसमें से 8 जोड़ी विरार और दहानु रोड के बीच की है। ट्रेंने सुबह 5 बजकर 30 मिनट से रात 11 बजकर 30 मिनट पर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख