Hanuman Chalisa
✕

मुकेश अंबानी COVID-19 टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध कराएंगे टेक्नोलॉजी टूल्स

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (21:37 IST)
नई दिल्ली। भारत सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहा है। इन तैयारियों के बीच अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह कोविड-19 टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी साधन उपलब्ध कराएगा। अंबानी ने कहा कि उनका समूह इसके लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है और वह इस विशाल टीकाकरण अभियान के लिए प्रौद्योगिकी साधन और मजबूत आधार उपलब्ध कराएगा।
ALSO READ: जियो की 5जी मोबाइल संचार सेवा अगले साल के मध्य तक: मुकेश अंबानी
अंबानी का दूरसंचार उपक्रम जियो 4 साल पहले शुरू हुआ था। जियो ने वॉइस कॉलिंग मुफ्त तथा डेटा काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराया। जियो आज देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है और उसके ग्राहकों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है, जो सभी इंटरनेट से जुड़े हुए हैं।
 
अंबानी ने फेसबुक के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने डिजिटल को जिस तरीके से प्रोत्साहन दिया है उसकी वजह से महामारी के दौरान भी देश चलता रहा। आज इसी की मदद से देश के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छी डिजिटल और इंटरनेट पहुंच के जरिए महामारी के दौरान लोग घर से काम कर पाए। इसकी मदद से कंपनियों का परिचालन भी बिना किसी बाधा के जारी रहा।
ALSO READ: गूगल ने जियो प्लेटफार्म्स में 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपए का भुगतान किया
अंबानी ने कहा कि कई बार मैं सोचता हूं कि यदि यह महामारी भारत में 4-5 साल पहले आई होती, तो संभवत: हम उतनी अच्छी स्थिति में नहीं होते, जितने आज हैं। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल से लेकर खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की डिजिटल भारत की सोच को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान समूचे उद्योग को 5 साल में ब्रॉडबैंड शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख ने कहा कि डिजिटल की वजह से ही महामारी के दौरान 20 करोड़ जरूरतमंदों के बैंक खातों में नकदी डाली जा सकी। आज हम काफी हद तक दुनिया के अन्य देशों की तरह 2021 की पहली छमाही में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में भी मदद मिली है।
 
अंबानी ने कहा कि हम विभिन्न प्राधिकरणों के साथ काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आगामी तिमाहियों में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए प्रौद्योगिकी के माध्यम और आधार उपलब्ध कराया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने कहा था कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मोबाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख