Hanuman Chalisa
✕

कोरोना योद्धाओं और मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए मप्र में फिर से शुरू होगा 'आनंद विभाग'

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (21:56 IST)
भोपाल। कोविड-19 के मरीजों और कोविड-19 योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में फिर से 'आनंद विभाग' चालू किया जाएगा।
 
इस विभाग को पूर्ववर्ती कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार ने बंद कर दिया था और इसकी जगह आध्यात्मिक विभाग बना दिया था।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं नियंत्रण व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि 'कोरोना वायरस मरीजों का हल्‍के-फुल्‍के वातावरण में इलाज किया जाए।
 
निरंतर उनका मनोबल बढाया जाए तथा तनाव कम करने के लिए उनका मनोरंजन भी किया जाए।' उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 'आनंद विभाग' को पुनर्जीवित कर आनंदकों की सेवाएं ली जाएं।' चौहान ने कहा कि 'कोविड-19 अस्‍पतालों और पृथक-वास केंद्रों में ऑडियो-वीडियो के माध्‍यम से संगीत, फिल्‍म प्रदर्शन, प्रेरणादायक संदेश तथा मनोरंजक कार्यक्रम दिखाए जाएं। साथ ही कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के कार्य में लगे अमले का भी मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य किए जाएं, जिससे वे अपना कार्य बिना किसी तनाव के कर पाएं।' यह जानकारी मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
 
चौहान ने अपने वर्ष 2013 से वर्ष 2018 के पूर्व शासनकाल के दौरान यह कहकर 'आनंद विभाग' का गठन किया था कि नागरिकों की खुशहाली एवं परिपूर्ण जीवन के लिए आंतरिक तथा बाह्य सकुशलता आवश्‍यक है। सिर्फ भौतिक प्रगति व सुविधाओं से अनिवार्य रूप से प्रसन्‍न रहना संभव नहीं है।
 
उन्होंने कहा था कि इस अवधारणा को साकार करने के लिए भौतिक प्रगति के पैमाने से आगे बढ़कर आनंद के मापकों को भी समझा जाए तथा उनको बढाने के लिए सुसंगत प्रयास किए जाएं। इस उद्देश्य से राज्‍य सरकार ने अगस्‍त 2016 में आनंद विभाग का गठन किया था।
 
लेकिन, इस विभाग को बाद में कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था और इसकी जगह आध्यात्मिक विभाग बना दिया था। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख