dharma sangrah
✕

MP Board Exam : एमपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा मंगलवार से, सेंटर पर एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

कोरोना पॉजिटिव या क्वारेंटाइन छात्रों की अलग से होगी परीक्षा

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (22:30 IST)
,  
भोपाल। मार्च में कोरोना के कारण टली एमपी बोर्ड की 12 वीं (हायर सेकेण्डरी)  की शेष विषयों की परीक्षा मंगलवार से शुरु हो रही है। कोरोना संकट के कारण टाली गई ये परीक्षा 16 जून तक चलेगी। कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए है। 
 
एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य - कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उनको एंट्री दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र पर सभी छात्रों को अपने नाक और मुँह को नकाब अथवा कपड़े से ढंक कर रखना और फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन करना होगा।
 
दो शिफ्ट में होंगे पेपर – 12 वीं बोर्ड के एग्जाम सुबह और शाम दो शिफ्ट में होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली 2 से 5 बजे तक होंगी। प्रथम पाली के विद्यार्थियों को प्रात: 8  बजे तक तथा दूसरी पाली के विद्यार्थियों को एक बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 

परीक्षा हॉल में प्रात: 8.45 और दोपहर 1.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व उत्तर-पुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायेंगे। हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम दृष्टिहीन, मूक, बधिर (दिव्यांग), नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएँ अपरान्ह 2 से 5 बजे तक होंगी।
 
कोरोना संक्रमित या क्वारेंटाइन स्टूडेंट बाद में दे सकेंगे परीक्षा – ऐसे स्टूडेंड जो कोरोना वायरस से संक्रमित या क्वारेंटाइन है वह बाद में पेपर दे सकेंगे। कोरोना संक्रमित, क्वारेंटाइन के लिये माशिमं बाद में विशेष परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसे छात्र जो कोरोना वायरस से संक्रमित (पॉजिटिव) हैं या ऐसे छात्र जो इलाज के बाद ठीक हो गाए है लेकिन उनकी क्वारेंटाइन अवधि पूरी नहीं हुई है बाद में पेपर दे सकेंगे।

इसके साथ ही ऐसे छात्र जो स्वयं क्वारेंटाइन हैं या उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने के कारण होम क्वारेंटाइन या संस्थागत क्वारेंटाइन है और छात्र परिवार के साथ रहता है और वो भी भी क्वारेंटाइन है और दृष्टिहीन, मूक-बधिर (दिव्यांग) छात्र स्वास्थ्य सुरक्षा कारणों से यदि शेष परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये, तो बाद में मण्डल द्वारा विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। विशेष परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये पूरक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

कोरोना पॉजीटिव एवं क्वारेंटाइन विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिये स्वयं अथवा परिवार के सदस्य का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट अथवा क्वारेंटाइन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख