biodatamaker
✕

भारत में एक दिन में 9 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (13:18 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) को काबू में करने के लिए परीक्षण का  दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और 24 अगस्त को 9 लाख 25 हजार 383 जांच की गई।
 
भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (ICMR) की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि 24 अगस्त  को देश भर में कोरोनावायरस के 9 लाख 25 हजार 383 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब  तक जांच किए गए नमूनों की संख्या तीन करोड़ 68 लाख 27 हजार 520 पर पहुंच गई।
 
देश में 21 अगस्त को रिकॉर्ड 10 लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थीं और एक दिन में 10  लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में तीसरा देश था।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 60975 नए मामले सामने आए और 848 मरीजों की वायरस ने जान ले ली।
 
पिछले 24 घंटे में नए मामलों की तुलना में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक 66,550 रही  जिससे रिकवरी रेट सुधरकर 75.91 प्रतिशत और मृत्यु दर घटकर 1.84 प्रतिशत रह गई।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख