shradh paksha
✕

Covid 19 india: सामने आए 38 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर हुई 92.64 प्रतिशत

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (12:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 38,073 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,91,730 हो गए, वहीं 79,59,406 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.64 प्रतिशत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 448 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,059 हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है, वहीं लगातार 12 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या 6 लाख से कम है।  आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,05,265 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.88 प्रतिशत है।
ALSO READ: कोरोना के खतरे को देखते हुए NGT ने देशभर में पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, इन शहरों में मिलेगी छूट
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी, वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 9 नवंबर तक कुल 11,96,15,857 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई जिनमें से 10,43,665 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख