ramcharitmanas

दिल्ली में आज से मिलेंगी और रियायतें, शादी समारोहों को मिलेगी अनुमति, सिनेमाघर खुलेंगे पूर्ण क्षमता के साथ

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (08:34 IST)
प्रमुख बिंदु
 
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी के कारण 19 महीने तक बंद रहे ज्यादातर स्कूलों की सभी कक्षाएं एक बार फिर सोमवार से खुल रही हैं जबकि कुछेक स्कूलों ने त्योहार के बाद कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि 1 नवंबर से स्कूलों की सभी कक्षाएं खुलेंगी, भले ही पठन-पाठन मिश्रित मोड में जारी रहेगा। डीडीएमए ने यह भी कहा था कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक समय में एक कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति न हो और किसी भी छात्र को प्रत्यक्ष कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर न किया जाए।
 
राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों में कमी आने के बाद यहां लगाए गए प्रतिबंध धीरे-धीरे हटाया जा रहे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हालिया आदेश के बाद अब सिनेमाघर, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को 100 फीसदी क्षमता के साथ चलने की इजाजत दी गई है। शादी समारोह और अंतिम संस्कार जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में भी लोगों की सीमा बढ़ा दी गई है। 
 
आदेश में कहा गया कि सिनेमाघरों, थिएटर और मल्टीप्लेक्स के मालिक मानक संचालन प्रक्रिया के सख्त अनुपालन के लिए जिम्मेदार होंगे और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार परिसर में कोविड-उपयुक्त व्यवहार की पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश में कहा गया कि किसी भी तरह का उल्लंघन पाए जाने पर रेस्तरां, बार, सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स के मालिक के खिलाफ सख्त दंडात्मक और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख