Bhai Dooj
✕

मोदी ने दी नवरात्र की शुभ कामना, कहा- सबके अच्छे स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना करूंगा

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (10:24 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर में मनाए जा रहे उत्सवों के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस नवरात्रि में उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे, जो कोरोना वायरस को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहे हैं।
ALSO READ: Corona Virus से जंग के लिए PM मोदी ने देशवासियों से मांगे 21 दिन
देश में बुधवार को मनाए जा रहे अधिकतर उत्सव नववर्ष के आरंभ से जुड़े हैं। मोदी ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और साजिबू चिरोबा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम देशभर में विभिन्न उत्सव और हमारे पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार नववर्ष का आरंभ मना रहे हैं। ईश्वर करे कि यह पवित्र उत्सव हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशी एवं समृद्धि लेकर आए।
ALSO READ: सावधान! महंगा पड़ेगा लॉकडाउन का बेवजह उल्लंघन, हो सकती है 2 साल की जेल
उन्होंने ट्वीट किया कि बुधवार से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

हरिद्वार और ऋषिकेश का बदलेगा स्वरूप, 235 करोड़ रुपए की गंगा कॉरिडोर परियोजना से संवरेंगे घाट

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख