dharma sangrah
✕

Lockdown के बीच मोदी सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2020 (19:32 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में मचे कोरोना वायरस (Corona virus) के कोहराम के बीच देशभर में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान किसानों के लिए मोदी सरकार ने छूट प्रदान की है। जिसमें सरकार ने खेती से जुड़े कई कामों को करने के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा मंडियों और खरीद एजेंसियों को भी लॉकडाउन में छूट रहेगी।

केंद्र सरकार ने कृषि से जुड़े काम और कृषि मशीनरी (ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण) को ले जाने और मंडियों व खरीद एजेंसियों को भी लॉकडाउन में छूट दी है, क्‍योंकि रबी फसलों की कटाई अब शुरू होने वाली है। किसानों को इस दौरान किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

इसके अलावा सरकार ने कृषि श्रमिकों, उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों की विनिर्माण एवं पैकेजिंग करने वाली इकाइयों को भी लॉकडाउन से छूट दी है। इसमें कृषि यंत्रों और खेती के कामकाज वाली मशीनरी के कस्टम हायरिंग केंद्रों को भी लॉकडाउन अवधि के दौरान काम करने की अनुमति दी गई है।

साथ ही सरकार ने इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की भी अपील की है। इसके अलावा फसल अवशेष को खेत में नहीं जलाना है, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करना है। इस बाबत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख