Daily Horoscope
✕

DCGI जल्द ही दे सकता है Moderna के कोविड 19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (14:54 IST)
नई दिल्ली। भारत का औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) जल्द 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए 'मॉडर्ना' के कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: क्या Pfizer या Moderna के टीके हमारे आनुवांशिक कोड को प्रभावित कर सकते हैं?
 
'मॉडर्ना' ने यह भी सूचित किया है कि अमेरिकी सरकार ने भारत सरकार को उपयोग के लिए 'कोवैक्स' के माध्यम से 'मॉडर्ना' के कोविड-19 रोधी टीके की निश्चित संख्या में खुराक दान करने को सहमति व्यक्त की है और इन टीकों के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मांगी है। मुंबई स्थिति दवा कंपनी 'सिपला' ने अमेरिकी दवा कंपनी की ओर से टीके के आयात, विपणन संबंधी प्राधिकार के लिए आवेदन किया है। सूत्रों के अनुसार सीडीएससीओ किसी भी वक्त इसका मंजूरी दे सकता है।

 
सिपला ने सोमवार को एक आवेदन दायर कर 'मॉडर्ना' के कोविड-19 रोधी टीके के आयात के लिए अनुमति मांगी थी जिसमें डीसीजीआई के 15 अप्रैल और 1 जून के नोटिस का हवाला दिया गया था। उस नोटिस में कहा गया था कि यदि टीके को ईयूए के लिए यूएसएफडीए द्वारा अनुमति दी जाती है तो टीके को बिना 'ब्रिजिंग ट्रॉयल' के विपणन प्राधिकरण दिया जा सकता है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख