kundali milan
✕

विपक्ष की तीखी आलोचना के बाद Corona अस्पतालों में मोबाइल फोन से हटाई रोक

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (18:47 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के मोबाइल फोन रखने पर एक दिन पहले ही महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने प्रतिबंध लगाया था। प्रतिबंध की जानकारी होने के बाद विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए आलोचना की थी, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को नया आदेश जारी कर कुछ शर्तों के साथ आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित रोगी और स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन रखने की अनुमति दे दी है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण डॉक्टर केके गुप्ता की ओर से जारी आदेश में मोबाइल से कोरोनासंक्रमण फैलने के खतरे के चलते लेवल टू और लेवल थ्री के कोविड-19 अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि अगर मोबाइल से संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में इसे बैन कर देना चाहिए, यही तो अकेले में मानसिक सहारा बनता है।

वस्तुतः अस्पतालों की दुर्व्यवस्था व दुर्दशा का सच जनता तक न पहुंचे, इसीलिए ये पाबंदी है। ज़रूरत मोबाइल की पाबंदी की नहीं बल्कि सैनेटाइज़ करने की है। जिसके बाद विपक्ष ने जमकर सरकार पर हमला बोला था और कहीं ना कहीं प्रदेश सरकार के इस फैसले के खिलाफ आम जनता भी दिख रही थी।
जिसको लेकर रविवार को नया आदेश उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किया गया है और कुछ शर्तों के साथ नया आदेश जारी कर कोरोना संक्रमित रोगी और स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन रखने की अनुमति दे दी गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख