Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असम में भाजपा विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित, गुवाहाटी में फिर लॉकडाउन

मंगलवार, 23 जून 2020 (07:33 IST)
गुवाहाटी/करीमगंज। असम में भाजपा विधायक कृषेन्दु पॉल सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच गुवाहाटी में सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
 
कृषेन्दु पॉल पठारकांडी सीट से विधायक हैं। उन्हें करीमगंज सिविल अस्पातल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
 
राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक पॉल की रविवार को असम टार्गेट सर्विलांस प्रोग्राम (एटीएसपी) के दौरान जांच की गई थी। सोमवार शाम उनकी जांच रिपोर्ट आई, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
इस बीच, असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कि गुवाहाटी में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वार्ड-वार संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में हालात चिंताजनक हैं। हमारा ध्यान इस समय शहर में कोविड-19 की रोकथाम पर है ताकि अन्य जिलों में सामुदायिक स्तर पर इसका प्रसार न हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए गुवाहाटी में वार्ड-वार संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख