sawan somwar

बड़ी खबर, अब ऑनलाइन सुधारें कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट में हुई गलतियां

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (18:02 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कोविन वेबसाइट पर बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एक नए अपडेट की घोषणा की है जो आवेदक को टीकाकरण प्रमाण-पत्र में मुद्रित नाम, जन्मतिथि और लिंग में अनजाने में हुई गलती को सुधारने की सुविधा देगा। टीका लाभार्थी खुद अपने कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र में हुई गलतियों को कोविन पोर्टल पर अब खुद ही ठीक कर सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बुधवार को बताया कि उपयोगकर्ता कोविन वेबसाइट के जरिए यह सुधार कर सकते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया गया, ‘अगर कोविन टीकाकरण प्रमाण-पत्रों में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई त्रुटि हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं। कोविन की वेबसाइटट पर जाएं और इस संबंध में अपनी समस्या बताएं।।

कोविड टीकाकरण प्रमाण-पत्र यात्रा के वक्त और कई अन्य परिसरों तक जाने-आने में मदद करते हैं। इससे पहले, सरकार ने टीका लगवा चुके लोगों को स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से आरोग्य सेतु ऐप पर अपनी स्थिति स्वेच्छा से अपडेट करने की भी अनुमति दी थी।

जिन लोगों को टीके की एक खुराक लगी है उन्हें अपने होम स्क्रीन पर टीकाकरण स्थिति के समक्ष नीले रंग का एक टिक दिखाई देगा और दोनों खुराकें ले चुके लोगों को ऐप पर 14 दिन बाद नीले रंग के दो टिक दिखाई देंगे।

यह दोनों टिक कोविन पोर्टल से टीकाकरण की स्थिति के सत्यापन के बाद नजर आएंगे।

टीकाकरण की स्थिति को कोविन पर पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के जरिए अद्यतन किया जा सकता है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 की कुल 23,90,58,360 खुराकें दी जा चुकी हैं।

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख