biodatamaker
✕

घर वापसी के लिए स्टेशनों पर लगी हैं लंबी-लंबी कतारें...

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (18:56 IST)
नई दिल्ली। सुक्र कुंडल का आधा वेतन गुड़गांव से ऑटो से आने में खर्च हो गया है और अब वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर दो दिनों से खड़ा है ताकि अपने घर असम लौटने के लिए एक ट्रेन टिकट पाने की खातिर पंजीकरण करा सके।
 
कतार लंबी और घुमावदार है और कुंडल से पहले कतार में खड़े एक व्यक्ति को कोकराझार जाने के लिए ट्रेन का टिकट मिल गया है, जो गुड़गांव में सफाईकर्मी है और यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से नहीं बल्कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
 
पंजीकरण संख्या मिलने के बाद वह कुछ किलोमीटर दूर अंबेडकर नगर स्टेडियम में मेडिकल जांच कराने के लिए बस में सवार होगा। वहां भी उसे कतार में लगना पड़ेगा। अगर सब ठीक रहा तो वह एक और कतार में लगेगा ताकि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के अंदर जा सके और श्रमिक विशेष रेलगाड़ी पकड़कर अपने घर के लिए रवाना हो सके।
 
ट्रेन में सवार होने की अनिश्चितता के बीच पंक्तियों में खड़े रहना काफी थकान भरा काम है। कतार में सैकड़ों लोग खड़े हैं और उनके बीच कोई सामाजिक दूरी नहीं है।
 
मई की दोपहर में गर्मी को मात देकर सैकड़ों लोग काउंटर तक पहुंचने की उम्मीद में हैं। 30 वर्षीय कुंडल का धैर्य अभी बना हुआ है, लेकिन परिवार से मिलने से पहले संभवत: उसके पास रुपए नहीं बचें।
 
उसने कहा कि मेरे पास महज 2500 रुपए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी लंबी लाइन होगी और मुझे इतना लंबा इंतजार करना होगा। मुझे नहीं पता था कि मुझे पुरानी दिल्ली से ट्रेन पकड़ना पड़ेगी। यहां पहुंचना कठिन था। 
कुंडल गुड़गांव में एक पेइंग गेस्ट होटल में काम करता है और उसने 6 हजार रुपए कमाए, लेकिन 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में 3 हजार रुपए खर्च हो गए।
 
उसने कहा कि मेरी नौकरी चली गई और अब रहने के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए मैं कहीं नहीं जा सकता। मेरी केवल यही उम्मीद है कि मुझे टिकट मिलेगा। मेरे बच्चे मुझे रोज फोन करते हैं और कहते हैं कि मैं कब घर आऊंगा।
 
लाखों श्रमिक पैदल या साइकिल से घरों के लिए लौट रहे हैं जिस दौरान उनमें से कई मौत का शिकार बन रहे हैं या वे जख्मी हो रहे हैं। इसके अलावा मुंबई एवं अन्य स्थानों पर रेलवे स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख