sundarkand
✕

क्‍या घरों में भी मास्‍क लगाना जरूरी है, क्‍या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने?

Updated: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (18:19 IST)
कोरोना से बचने में मास्‍क एक अहम हथि‍यार बनकर सामने आया है। अगर सही तरीके से अच्‍छा मास्‍क लगाया जाए तो यह आपका बचाव कर सकता है। मास्‍क अब तक घर के बाहर ही जरूरी था, लेकिन अब घर के अंदर मास्‍क पहनने के लिए भर कहा जा रहा।

दरअसल, कोरोना से मचे हाहाकार के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह समय है, जब लोग अपने घरों के भीतर भी मास्क पहनना शुरू करें। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड प्रोटकॉल पर जोर देते हुए कहा कि अनुसंधान से पता चला है कि अगर सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं किया गया तो एक व्यक्ति 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति से लोग घबराएं नहीं, बेवजह की घबराहट से फायदे के बजाय नुकसान अधिक होता है। सरकार ने कहा कि कई लोग भय के कारण अस्पताल के बिस्तरों पर कब्जा जमाए पाए गए हैं, कृपया कर डॉक्टर की सलाह पर भर्ती हों।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 तक पहुंच गई है जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है। इस संक्रमण से अब तक 1,95,123 लोगों की जान जा चुकी है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख