suvichar
✕

हॉन्‍ग-कॉन्‍ग के वैज्ञानिक कह रहे क्‍यों जरूरी है डबल मास्‍क पहनना, WHO ने बताया मास्‍क पहनने का सही तरीका

Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (14:15 IST)
कोरोना से बचने के लिए मास्‍क बहुत जरूरी है, लेकिन अब दो मास्‍क के इस्‍तेमाल के लिए कहा जा रहा है। जाहिर है एक मास्‍क इस संक्रमण को रोकन के लिए काफी नहीं है, संभवत इसीलिए अब वैज्ञानिक दो मास्‍क लगाने की अपील कर रहे हैं।

हॉन्ग-कॉन्ग के वैज्ञानिकों ने कहा है कि नए वैरिएंट से बचने के लिए दो मास्क पहनना जरूरी है। ये सलाह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो आए दिन कोरोना मरीजों के संपर्क में आते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डबल मास्क लगाने से हमें कोरोना के खिलाफ 91% तक सुरक्षा मिल सकती है।

माइक्रोबायोलॉजिस्ट यूएन क्वोक-युंग कहते हैं कि जो लोग पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें दो मास्क पहने रहना चाहिए। इनके अलावा, वैक्सीन न लगवाने वाले लोग, डॉक्टर्स और एयरपोर्ट वर्कर्स को भी संक्रमण का रिस्क ज्यादा होता है। इन्हें भी डबल मास्किंग फॉलो करनी चाहिए।

चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग-कॉन्ग के प्रोफेसर डेविड हुइ के मुताबिक, मास्क लगाने पर मुंह के दोनों तरफ गैप बनने से या मास्क के ढीले होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दो मास्क पहनने चाहिए।

कौन सा मास्‍क है सबसे बेहतर?
मास्क वैसे तो 3 तरह के होते हैं- सर्जिकल मास्क, N95 मास्क और कपड़ों से बने मास्क। N95 मास्क को कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से बचाव के लिए सबसे बेहतर मास्क माना जाता है। यह आसानी से मुंह और नाक पर फिट हो जाता है और बारीक कणों व बूंदों को भी नाक या मुंह में जाने से रोकता है।

यह हवा में मौजूद 95% कणों को रोकने में सक्षम है। वहीं, सामान्य सर्जिकल मास्क भी करीब 85% तक कणों को रोकने में सक्षम होता है। कपड़े के मास्क से 30 से 60% तक सुरक्षा ही मिलती है।

अमेरिकी हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) के अनुसार, हमें सर्जिकल मास्क के ऊपर क्लॉथ मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका कारण- कपड़े का मास्क पहनने पर सर्जिकल मास्क के कोने पूरी तरह टाइट हो जाते हैं।

वहीं दो सर्जिकल मास्क एक साथ पहनने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि ऐसा करने पर भी गैप बरकरार रहता है। CDC के मुताबिक, अगर N95 मास्क पहन रहे हैं, तो इसके साथ कोई दूसरा मास्क पहनने की जरूरत नहीं होती है। ये मास्क पूरी तरह टाइट होता है और अकेले ही कोरोना के खिलाफ सुरक्षा देता है।

कैसे करें मास्‍क का इस्‍तेमाल?

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख