dharma sangrah
✕

Lockdown : मारुति के मानेसर प्लांट में 50 दिन बाद शुरू हुआ काम

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (22:35 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने हरियाणा के मानेसर संयंत्र में परिचालन फिर से शुरू किया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण इस संयंत्र में लगभग 50 दिनों से काम बंद था।
 
कंपनी इस संयंत्र से ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो, अर्टिगा और बलेनो जैसे लोकप्रिय मॉडलों को बनाती है। यहां एकल पारी के आधार पर काम शुरू होगा। इससे पहले ह्युंडई, टोयोटा, रेनॉल्ट और निसान जैसे वाहन निर्माता आंशिक परिचालन शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं।
 
एमएसआई के मानेसर संयंत्र की दो पालियों में स्थापित क्षमता प्रतिवर्ष 8.8 लाख वाहन तैयार करने की है। कंपनी के मानेसर और गुरुग्राम संयंत्रों में परिचालन 22 मार्च को निलंबित कर दिया गया था।
 
मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि मानेसर संयंत्र में उत्पादन शुरू हो गया है और पहली कार आज तैयार हो जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि इस समय 75 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ एकल पारी के आधार पर परिचालन किया जा रहा है।
 
पूरी क्षमता के साथ कामकाज कब तक शुरू होगा, इस बारे में पूछने पर भार्गव ने कहा कि यह सरकार के नियमों पर निर्भर करेगा, जैसे दो पारियों काम की अनुमति कब दी जाएगी, कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी कब होगी और आपूर्ति श्रृंखला कब तक सुव्यवस्थित होगी। उन्होंने कहा कि इसमें कई कारक शामिल हैं।
 
गुरुग्राम संयंत्र शुरू होने के बारे में उन्होंने कहा कि वहां काम शुरू होगा, लेकिन अभी नहीं। हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को कंपनी को मानेसर विनिर्माण संयंत्र फिर शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन कंपनी ने कहा था कि वह तभी परिचालन शुरू करेगी जब उत्पादन की निरंतरता और वाहनों की बिक्री संभव होगी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

अगला लेख