Daily Horoscope
✕

डॉक्टर ने मास्क पहनकर क्लीनिक में आने के लिए कहा, नाराज युवक ने हवा में चलाई गोलियां

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (08:13 IST)
नोएडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर मास्क पहन कर क्लीनिक में प्रवेश के लिए कहने पर ग्रेटर नोएडा में दो लोगों ने एक डॉक्टर और उसके कर्मचारी के साथ बदसलूकी की और हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) विशाल पांडे ने बताया कि यह घटना जारछा थाना अंतर्गत इलाके में गुरुवार सुबह हुई। फूलपुर गांव का निवासी परमीत डॉक्टर से दिखाने के लिए आया था और मास्क लगाने के लिए कहने पर उसने बदसलूकी की। इस पर स्टॉफ ने उसे क्लिनिक से बाहर कर दिया। 
 
आरोप है कि एक घंटे के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ क्लीनिक पहुंचा। आरोपी स्टॉफ गाली गलौज करते हुए बोला कि मुझे पहचान लो, आगे से ध्यान रखना नहीं तो जान से मार दूंगा। इसके बाद उसने क्लीनिक के बाहर हवाई फायरिंग की और फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। परमीत फरार है और उसके दोस्त राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख